गठित न्यास समिति का विवरण निम्नलिखित है ।
पदेन अध्यक्ष – अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, उपाध्यक्ष : प्रभात रंजन, सचिव : श्री सुदर्शन कुमार, कोषाध्यक्ष, श्री संतोष कुमार झा।
सदस्यगण : श्री रितेश कुमार मिश्रा, श्री प्रभु जी झा, श्री जवाहर लाल प्रसाद, श्री राजकिशोर सफी, श्री श्रीराम कुमार यादव, श्री सियाराम महतो, श्री प्रदीप कुमार यादव। यह नवगठित समिति मंदिर एवं धर्मशाला के समुचित प्रबंधन, वित्तीय पारदर्शिता, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार एवं धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करेगी। समिति से अपेक्षा की गई है कि वह मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, व्यवस्थापन एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करे, जिससे यह पवित्र स्थल और अधिक सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बन सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें