मधुबनी : जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

मधुबनी : जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

Madhubani-dm-inspact-evm-veyar-house
मधुबनी (रजनीश के झा), 08 अप्रैल, जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस  का  मासिक निरीक्षण किया।गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक  माह  ईवीएम वेयर हाउस में रखे हुए ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का  समय-समय पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा  निरीक्षण किया जाना है,इसी क्रम में आज ईवीएम से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों की जांच हेतु जिला पदाधिकारी पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया साथ ही  वीवीपैट गोदाम के सुरक्षा मानकों की भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्दर्श भी दिए । उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन,  उप निर्वाचन पदाधिकारी  प्रशांत कुमार आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: