धर्म एवं आस्था की नगरी काशी में बीते एक दशक के दौरान विकास की जो रफ्तार दिखी है, वह अब केवल सरकारी आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि आम लोगों के अनुभव में साफ झलकती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घाटों की सफाई, आधुनिक लाइटिंग, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण और जेटी जैसी सुविधाओं ने काशी की छवि बदल दी है। सड़कों, फ्लाईओवर और बाबतपुर एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी से आवागमन आसान हुआ है, वहीं दीनदयाल हस्तकाल संकुल जैसे केंद्रों ने कारीगरों और व्यापारियों को नया बाजार दिया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर और जनऔषधि योजनाएं आम लोगों को राहत दे रही हैं। पर्यटन बढ़ने से नाविक, दुकानदार और होटल व्यवसायी तक की आय में इजाफा हुआ है। हालांकि भीड़ और व्यवस्थागत चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बदलाव स्पष्ट है। काशी आज परंपरा और आधुनिकता के संतुलन का ऐसा मॉडल बनती दिख रही है, जिसे देश के अन्य शहरों के लिए भी मार्गदर्शक माना जा रहा है। 2014 से अब तक 54 से अधिक बार काशी का दौरा, हर परियोजना की समीक्षा. जनता से संवाद. अधिकारियों को सीधे निर्देश. यही “मॉनिटरिंग मॉडल” काशी के विकास की गति का मुख्य कारण बना
आधुनिकता और अर्थव्यवस्था का ‘मोदी मॉडल’
भारत की आत्मा को यदि किसी एक शहर में समेटकर देखा जाए, तो वह काशी है। यह केवल एक नगर नहीं, बल्कि सभ्यता, संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवित धारा है। लेकिन 2014 से पहले की काशी और आज की काशी के बीच का अंतर केवल समय का नहीं, बल्कि विजन, नीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति का अंतर है। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी को अपनी कर्मभूमि चुना, तब उन्होंने सिर्फ चुनाव नहीं लड़ा था, उन्होंने एक ऐतिहासिक संकल्प लिया था, “काशी को उसके गौरव के अनुरूप स्थापित करना।” आज, 2026 में खड़े होकर जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो काशी का यह परिवर्तन किसी साधारण विकास कथा का हिस्सा नहीं, बल्कि भारत के शहरी पुनर्जागरण का जीवंत उदाहरण बन चुका है।आस्था के साथ अव्यवस्था
यह स्वीकार करना होगा कि 2014 से पहले काशी की स्थिति विरोधाभासों से भरी थी। एक ओर जहां यह दुनिया का सबसे प्राचीन जीवंत शहर था, वहीं दूसरी ओर, संकरी और जाम से भरी गलियां, गंगा के प्रदूषित घाट, पर्यटन सुविधाओं की कमी, अव्यवस्थित ट्रैफिक और शहरी ढांचा. मतलब साफ है काशी में आस्था थी, लेकिन व्यवस्था का अभाव स्पष्ट दिखता था।
‘मोदी विजन’: विरासत और विकास का संगम
मोदी ने काशी के लिए जो विजन प्रस्तुत किया, वह पारंपरिक विकास मॉडल से अलग था। यह केवल सड़क और पुल बनाने का प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि “हेरिटेज $ डेवलपमेंट $ इकोनॉमी” का त्रिकोणीय मॉडल. इसमें तीन स्पष्ट लक्ष्य थे, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण. आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा.
निवेश का पैमाना: अभूतपूर्व वित्तीय प्रतिबद्धता
काशी के विकास के लिए पिछले 12 वर्षों में 50,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं शुरू और पूरी की गई हैं। यह आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि यह दर्शाता है, काशी अब “प्राथमिकता” नहीं, बल्कि “राष्ट्रीय एजेंडा” बन चुकी है। निवेश के प्रमुख क्षेत्र - इन्फ्रास्ट्रक्चररू रिंग रोड, फ्लाईओवर, चौड़ी सड़कें, धार्मिक पर्यटन, मंदिर, घाट, कॉरिडोर, गंगा पुनर्जीवन, नमामि गंगे, स्वास्थ्य व शिक्षा, अस्पताल, बीएचयू विस्तार.
स्मार्ट सिटी मिशन: शहरी सुविधाएं
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: पुनर्जागरण का केंद्र है. यह काशी के परिवर्तन की सबसे सशक्त प्रतीक परियोजना है. यह केवल एक कॉरिडोर नहीं, बल्कि आस्था और सुविधा का संगम है। इसकी विशेषताए इसे और भव्य बनाती है. गंगा घाट से मंदिर तक सीधा संपर्क, गंगा आरती, विशाल और स्वच्छ परिसर, लाखों श्रद्धालुओं की क्षमता, स्थानीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा. यह परियोजना बताती है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो, तो सदियों पुरानी समस्याओं का समाधान भी संभव है।
कनेक्टिविटी: काशी को गति मिली. काशी के विकास में सबसे बड़ा बदलाव उसकी कनेक्टिविटी में आया है। टंतंदंेप त्पदह त्वंक ने शहर को जाम से राहत दी. रिंग रोड व बाबतपुर एअरपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाया. रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण हुआ. परिणाम: काशी अब “पहुंचने में कठिन शहर” नहीं, बल्कि “कनेक्टेड सिटी” बन चुकी है।
गंगा और घाट: आस्था का पुनर्जीवन
काशी की पहचान गंगा से है, और गंगा की स्थिति ही शहर की आत्मा का प्रतिबिंब होती है। नमामि गंगे मिशन के तहत, घाटों की सफाई, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नए घाटों का निर्माण. आज गंगा के किनारे स्वच्छता और सौंदर्य दोनों दिखते हैं।
पर्यटन और अर्थव्यवस्था: नई ऊर्जा
काशी का विकास केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। होटल और गेस्ट हाउस में वृद्धि, गाइड, नाविक और छोटे व्यापारियों की आय में इजाफा. धार्मिक पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय विस्तार: काशी अब “तीर्थ” के साथ-साथ “टूरिज्म हब” भी बन गई है। स्वास्थ्य और शिक्षा: सामाजिक विकास की नींव, बीएचयू में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं, नए अस्पताल और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर. शिक्षा संस्थानों का विस्तार: इससे काशी पूर्वांचल का मेडिकल और एजुकेशन हब बन रही है।
घाटों की रोशनी से गांव की उन्नति तक
किसी भी शहर के विकास को आंकड़ों से नहीं, बल्कि वहां के लोगों की आंखों में दिखने वाले भरोसे और जुबान पर आने वाले अनुभवों से परखा जाता है। काशी में आज यही बदलाव साफ महसूस किया जा सकता है। यह बदलाव केवल सड़कों, घाटों या इमारतों का नहीं, बल्कि जनमानस के आत्मविश्वास का बदलाव है। मोदी की पहल पर विदेशी मेहमान काशी पहुंचते हैं, यहां के घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, तो यह केवल आयोजन नहीं होताकृयह काशी की वैश्विक पहचान का विस्तार होता है।
वैश्विक मंच पर काशी
पिछले कुछ वर्षों में काशी ने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, वह अभूतपूर्व है। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों का आगमन. घाटों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां. भारतीय कला, संगीत और परंपरा का प्रदर्शन. स्थानीय कलाकारों के लिए यह एक नया युग है, जहां उन्हें घरेलू मंच से सीधे वैश्विक मंच तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। यही कारण है कि एक आम काशीवासी गर्व से कह उठता है, “अब हमारी कला को दुनिया देख रही है।”
घाटों का कायाकल्प: आस्था में आधुनिकता
काशी के घाटों का जो परिवर्तन हुआ है, वह केवल भौतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है। साफ-सुथरे घाट, मजबूत और सुरक्षित सीढ़ियां, आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, जेटी और बोटिंग की सुविधा. खासकर शाम के समय जब रंगीन रोशनी में घाट और मंदिर जगमगाते हैं, तो काशी का दृश्य अलौकिक अनुभव देता है। यह परिवर्तन काशी विश्वनाथ कॉरीडोर व नमामि गंगे जैसे प्रयासों का परिणाम है। यह बदलाव लोगों के मुंह से स्वतः निकलवाता है, “वाह! अब काशी सच में बदल गई है।”
व्यापार और रोजगार: बढ़ती रौनक
काशी का विकास केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे स्थानीय व्यापार को भी नई ऊर्जा मिली है।दीन दयाल संकूल इसका बड़ा उदाहरण है. हस्तशिल्प, जरी-जरदोजी, गुलाबी मीनाकारी को नया बाजार के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से सीधा संपर्क के अलावा प्रशिक्षण और कौशल विकास की सुविधा है. परिणाम यह है कि कारीगर अब केवल कलाकार नहीं, बल्कि वैश्विक उद्यमी बन रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति
काशी और पूर्वांचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में जो सुधार हुआ है, वह किसी वरदान से कम नहीं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, 24 घंटे सेवा. पाण्डेयपुर में ईएसआई अस्पताल का विस्तार. जनऔषधि केंद्रों से सस्ती दवाएं. गंभीर बीमारियों - कैंसर, हृदय रोग, डायलिसिस, का इलाज अब आम लोगों की पहुंच में है। बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर पूरे पूर्वांचल के लिए जीवनरक्षक केंद्र बन चुका है।
जनकल्याण योजनाएं: राहत की नई उम्मीद
प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना, आयुष्मान भारत, अटल पेंशन योजना, इन योजनाओं ने गरीब और मध्यम वर्ग को सुरक्षा और आत्मविश्वास दिया है।
रेलवे और परिवहन: नई गति
काशी के रेलवे ढांचे में भी बड़ा बदलाव आया है। मडुवाडीह स्टेशन का नाम बनारस कर कायाकल्प किया गया. आधुनिक सुविधाएं, एस्केलेटर आदि. नई ट्रेनों की शुरुआत, अब यात्रा केवल सुविधा नहीं, बल्कि अनुभव बन गई है।
महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण बदलाव
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसे प्रयासों ने गांवों और महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। छोटे लोन से व्यवसाय की शुरुआत. सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर जैसे रोजगार के अलावा उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर पहुंचाया गया. जयापुर और डोमरी जैसे गांवों में महिलाएं अब गृहिणी से उद्यमी बन रही हैं। मतलब साफ है काशी अब केवल इतिहास नहीं रच रही, बल्कि भविष्य गढ़ रही है, और इस बदलाव की सबसे बड़ी गवाही खुद काशी के लोग दे रहे हैं।
लोगों की जुबानी ‘मोदी मॉडल’
लगभग हर बातचीत में एक बात सामान्य रूप से सामने आती है, “बदलाव दिख रहा है”. नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए लोग कहते हैं, जो काम सालों में नहीं हुआ, वह अब तेजी से हो रहा है। हालांकि कुछ लोग यह भी कहते हैं, भीड़ बहुत बढ़ गई है. त्योहारों में व्यवस्था संभालना मुश्किल होता है, लेकिन वे यह भी जोड़ते हैं पहले से स्थिति बेहतर है।
सुरेश गांधी
वरिष्ठ पत्रकार
वाराणसी




.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें