सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम सीहोर परिसर में निर्माणाधीन नवीन श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को जल व्यवस्था का शुभारंभ किया गया, जिसे मंदिर निर्माण शिखर निर्माण में आवश्यक जल की संपूर्ण व्यवस्था की जा सके साथ में मंदिर परिसर में आ रहे श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने कहा कि जब-भी केदारनाथ धाम एवं पूज्य गुरुदेव मोहितराम पाठक का आदेश होगा मैं और मेरा संपूर्ण परिवार एवं नगर पालिका सनातन धर्म एवं श्रद्धालुओं की सेवा में उपस्थिति रहेगी। पवित्र अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार रूठिया ने मानक चंद रूठिया की स्मृति में आश्रम परिसर में उपस्थित सत्संग हॉल के मुख द्वारा का निर्माण कराया, श्री रूठिया ने कहां की जब भी आश्रम एवं केदारनाथ धाम परिसर में रूठिया परिवार की आवश्यकता होगी सदेव सेवा में उपस्थित रहेंगे। इस पावन अवसर सभी ने पूज्य गुरुदेव कथा व्यास परम गौभक्त राष्ट्रीय संत पंडित मोहितरामजी पाठक आशीर्वाद प्राप्त किया नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस जी राठौर वरिष्ठ समाज सेवी विवेक कुमार रूठिया एवं आश्रम परिवार ने उपस्थित होकर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। यह कार्य न केवल मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी एक सराहनीय प्रयास है। आज किसी आयोजन में नरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, अतुल शर्मा, रामबाबू सक्सेना, बृजेश जी पाराशर, श्रीमती प्रेमलता जी राठौर, श्रीमती कमलेश मैया खत्री, श्रीमती शर्मा भाभी श्री शैलेश चंदेल श्री जितेन्द्र जी परमार, श्री लक्ष्मण सिंह जी चौकसे, श्री नितिन जी उपाध्याय श्रीबसंत जी कुशवाह, श्री सचिन जी ठाकुर, श्री मनोहर जी जायसवाल, पंडित ऋतिक जी शुक्ला एवं बड़ी संख्या में आश्रम परिवार उपस्थित रहा।
शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बनने जा रहा है सीहोर का केदारनाथ मंदिर
सीहोर : लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बनने जा रहा है सीहोर का केदारनाथ मंदिर
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें