सीहोर : उदघाटन मैच में यंग स्टार सीहोर की टीम ने भोपाल लालघाटी को एक रन से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

सीहोर : उदघाटन मैच में यंग स्टार सीहोर की टीम ने भोपाल लालघाटी को एक रन से हराया

  • शहर के बीएसआई मैदान पर स्व.श्रीराजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने किया शुभारंभ

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर शनिवार से आरंभ सीएम स्पोटर्स और डीसीए के संयुक्त तत्वाधान में स्व.श्रीराजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति कारपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच यंग स्टार सीहोर और सनराइज लालघाटी भोपाल के मध्य रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। इस मुकाबले में यंग स्टार की टीम एक रन से जीती, इसके अलावा दूसरा मैच अलअहमद सीनियर क्रिकेट टीम और रेहटी के मध्य खेला गया। जिसमें अलअहमद की टीम 11 रन से विजय रही। मैच का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने किया। इस मौके पर आयोजनकर्ता सीएम स्पोटर्स के संचालक सीनियर कोच चेतन मेवाड़ा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, आशीष शर्मा, अतुल कुशवाहा, गौरव पिचोनिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा और भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष समीर मेवाड़ा का स्वागत किया। रविवार को दो मैच खेले जाऐंगे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार सीहोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। इसमें नीरज मेहरा ने 73 रन, नदीम खान ने 28 रन, शहीद ने 21 रन, प्रतीक ने 14 रन की पारी खेली। इधर सनराइज लालघाटी ने गेंदबाजी करते हुए संतोष जायसवाल, शमशुद्दीन, रुपेश, नीलम और रविन्द्र ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज लालघाटी भोपाल की टीम 172 रन पर आल आउट हो गई। इसमें सूरज यादव ने 10 रन, हेमंत ने 64 रन, शमशुद्दीन ने 34 रन, संतोष जायसवाल ने 21 रन की पारी खेली। इधर यंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए नसीर, नीरज मेहरा, संजय पेशवानी ने दो-दो विकेट और नदीम-प्रतीक ने एक-एक विकेट से हराया।


दूसरे मैच में अलअहमद ने 11 रन से जीत दर्ज कराई

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि दोपहर एक बजे के बाद हुए दूसरे मुकाबले में अलअहमद सीनियर क्रिकेट ने रेहटी को 11 रन से हराया। इस मैच पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलअहमद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। वहीं रेहटी की टीम ने सात विकेट खोकर 172 रन ही बनाए। इस प्रकार अलअहमद सीनियर क्रिकेट टीम ने 11 रन से यह मैच जीता। 

कोई टिप्पणी नहीं: