मधुबनी (रजनीश के झा), 11 अप्रैल। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी अध्यक्षता में दलित उत्थान के प्रति महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले राव जी की जंयती उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी जीवनी पर सभी ने बारी- बारी से प्रकाश डालते हुए मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि महान विचारक, समाज सुधारक सामाजिक न्याय के प्रेणता नारी शिक्षा और समानता के सशक्त समर्थक समता मूलक और सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले जी राव की जयंती आज पूरा देश मना रहा है। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक और समता मूलक दिशा देने की प्रेरणा देता है । इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि हम सभी को उनके बताए हुए आदर्श और किए गए कार्यों को अपने जीवन में उतरना ही असली जन्म जयंती होगी। मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील कुमार मिश्र, जिला महामंत्री रंजीत कुमार यादव ,जिला उपाध्यक्ष संतोष भगत ,शिव शंकर पांडे ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आईटी सेल जिला संयोजक आदित्य झा ,कार्यालय प्रभारी कन्हैया साह सहित अन्य कार्यकर्ता ने उनकी जीवनी पर विचार व्यक्त की।
शनिवार, 11 अप्रैल 2026
मधुबनी : भाजपा ने ज्योतिबा फूले की 200 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें