इंदौर : एक बार फिर इंदौर का नाम रोशन: करण धनेलिया बने 'बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

इंदौर : एक बार फिर इंदौर का नाम रोशन: करण धनेलिया बने 'बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026'

Karan-dhanaulia-indore
इंदौर , 11 अप्रैल,  : खाने-पीने के शौक और जिंदादिल माहौल के लिए इंदौर पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। यहाँ हर दिन कुछ नया करने की चाह दिखती है और यही बात इस शहर को सबसे अलग बनाती है। देश का दिल और स्वाद की राजधानी कहा जाने वाला इंदौर आज सिर्फ अपने स्ट्रीट फूड के लिए ही नहीं, बल्कि नए-नए क्षेत्रों में उभरते टैलेंट के लिए भी जाना जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के करण धनेलिया ने डियाजियो इंडिया के वर्ल्ड क्लास 2026 (भारत, नेपाल और श्रीलंका) फाइनल्स में 'बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026' का खिताब अपने नाम किया। एटेलियर वी से जुड़े करण ने अपने दूसरे ही साल में यह उपलब्धि हासिल की और साथ ही स्पीड राउंड व 'द सिंगलटन 12 सेंसरी सेशंस' चैलेंज भी जीत लिया।


डियाजियो इंडिया की आंचल कौशल ने भी उनके प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि करण का आत्मविश्वास और संतुलन काबिल-ए-तारीफ है। गुरुग्राम के ले मेरिडियन में हुए इस फाइनल में करण ने अपने शांत अंदाज, आत्मविश्वास और अलग तरह के फ्लेवर कॉम्बिनेशन से जजेस को प्रभावित किया। उनकी खास ड्रिंक, जिसमें अनियन सोडा और स्पिरुलिना सिरप का इस्तेमाल किया गया, ने सभी का मन मोह लिया। इस जीत के साथ करण अब वर्ल्ड क्लास ग्लोबल फाइनल्स में भारतीय उपमहाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है और इंदौर का नाम आगे ले जाना उनके लिए गर्व की बात है। कुल मिलाकर, यह जीत दर्शाती है कि इंदौर का टैलेंट अब हर मंच पर अपनी जगह बना रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: