मधुबनी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

मधुबनी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ उद्घाटन

Madhubani-bjp
बासोपट्टी/मधुबनी (रजनीश के झा), 01 अप्रैल। आज बासोपट्टी स्थित सामुदायिक भवन में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत खजौली विधानसभा के बासोपट्टी उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का सफलतापूर्वक उद्घाटन भाजपा मधुबनी के जिला अध्यक्ष श्री प्रभांशु झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रभांशु झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त विचार और जनआंदोलन है। हमारे कार्यकर्ता ही इस विचारधारा के वास्तविक वाहक हैं। प्रशिक्षण वर्ग हमें न केवल संगठन की नीतियों और सिद्धांतों की गहराई से समझ प्रदान करता है, बल्कि हमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ पहुंचने की प्रेरणा भी देता है।” उन्होंने आगे कहा कि “आज का कार्यकर्ता जितना वैचारिक रूप से सुदृढ़ और संगठनात्मक रूप से दक्ष होगा, उतनी ही मजबूती से हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को धरातल पर उतार पाएंगे। हमें अपने आचरण, अनुशासन और कार्यशैली से समाज में विश्वास स्थापित करना है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करना है।” कार्यक्रम में उपस्थित समर्पित कार्यकर्ताओं के उत्साह, ऊर्जा एवं संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा ने यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को न केवल संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों की जानकारी दी जा रही है, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: