सीहोर : भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियो का किया सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

सीहोर : भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियो का किया सम्मान

  • तीसरी आंख आपकी कार्यशैली को देखती हैं खरे उतरने पर ही भाजपा पद देती है : नपाध्यक्ष राठौर 

Sehore-bjp
सीहोर। भाजपा की तीसरी आंख कार्यकर्ता की कार्यशैली और चरित्र पर नजर रखती है। कर्तव्य समर्पण जनसेवा अनुशासन होने पर ही भाजपा पद प्रदान करती है। पद का मान सम्मान और मर्यादा को बनाए रखना कार्यकर्ता का काम है उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियो के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने कही। उन्होंने कहा कि बड़े नेता की परिक्रमा आपको एक बार पद दिला सकती है लेकिन आप खरे नहीं उतरे तो अगली बार आप बाहर हो जाएंगे। नगर पालिका अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 19 के प्रथम जन सेवक पार्षद नरेंद्र राजपूत मित्र मंडली के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला व मंडल पदाधिकारियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता जिला मंत्री प्रीति सोनी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष हेमलता विजेंद्र परमार, जिला कार्यालय मंत्री आशीष पचौरी, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रज्ज्वलित कर किया गया। पार्षद नरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में दोनों मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियो के द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर अंगवस्त्र और फूल मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों ने मंडल क्रमांक एक के उपाध्यक्ष संदीप कुशवाह अक्षय राज्य सिंह चौहान विजय यादव अर्चना लखन चौरसिया निक्की भावसार शुभम राठौड़ मंत्री निर्देश पाटीदार, महेंद्र मेवाड़ा शिवम गुप्ता अनुराग मिश्रा हेमंत यादव ज्योति मालविया महामंत्री अमित निरा सीमा सक्सेना कोसा अध्यक्ष शुभम यादव कार्यालय मंत्री बंटी प्रजापति मीडिया प्रभारी पवन बोयत और मंडल क्रमांक 2 के उपाध्यक्ष आशीष राजोरिया नितेश राठौर हर्ष ताम्रकार ओमप्रकाश रैकवार बरसा जितेंद्र यादव महामंत्री अंकित राठौर नीरज जाटव मंत्री संजय मिश्रा घनश्याम सेन गोविंद मीणा विशाल किरार संध्या मालवीय पवित्रा सन्नी चौरसिया, करेले मंत्री प्रवेश राठौर रोहित राठौर कोषाध्यक्ष अर्चना चौहान का सम्मान स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र भेंटकर फूल माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशांत राठोर और आभार पार्षद नरेंद्र राजपूत ने व्यक्ति किया सामूहिक भोजन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: