मधुबनी : भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम और हषौलास से मनाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

मधुबनी : भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम और हषौलास से मनाया गया

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा), 06 अप्रैल। आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षीय भाषण एवं जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी के संचालन में भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लाह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में  अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी द्वारा भाजपा परिसर में पार्टी का झंडा तोलन कर और वंदे मातरम ,भारत माता की जय ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे ,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे ,और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गुंजयमान रहा । जिला कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। 


Madhubani-bjp
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मंत्री सह विधायक श्री नीतीश मिश्रा ,पूर्व मंत्री पूर्व विधायक डा० रामप्रीत पासवान, विधान पार्षद श्री घनश्याम ठाकुर ,पूर्व जिला अध्यक्ष भागेंद्र ठाकुर, शंकर झा को मिथिला पेंटिंग पाग और अंग वस्त्र पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री  नीतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुई थी। भाजपा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सभी के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी शुरू से शिखर तक पहुंची है। और इसमें करोड़ों कार्यकर्ताओं का निष्ठा, समर्पण, त्याग और मेहनत का फल है। विश्व की सबसे बड़ी  पार्टी होने का गौरव भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ है । पंडित दीनदयाल उपाध्याय का प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए विकास कार्यों  को जन - जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का परम कर्तव्य है । भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात को सरल ऐप पर लोड करना और भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र में पहुंचाने का संकल्प है ,वह सपना कार्यकर्ताओं के बदौलत साकार होता दिख रहा है। कार्यक्रम के समापन पर मिथिला का लोक नृत्य झिझिया, सामा- चकेवा, कृष्ण राधिका नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिए। 


Madhubani-bjp
मौके पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह ,रंजीत यादव, सरोज सिंह ,मनोज कुमार मुन्ना, अमरनाथ प्रसाद ,सतीश ठाकुर, राधा देवी ,प्रशांत ठाकुर ,शिव शंकर पांडे, संतोष भगत, महेंद्र पासवान ,पंकज सिंह राठौड़ ,हरि नारायण यादव, संजय राम, मुसाफिर यादव, दीप्ति राउत,प्रतिमा रंजन, माला देवी ,आदित्य झा, कन्हैया साह,मीन देवी, रीना सर्राफ,कविता झा, रितु मंडल, संजय गुप्ता, हीरालाल दास ,शैलेंद्र झा, जगन्नाथ राय ,पवन शाह, राजीव झा  चंदन पासवान, रणधीर खन्ना ,रणधीर ठाकुर, रामचंद्र मिश्र, दानी झा ,अजय भगत ,चंद्रवीर यादव ,अशोक राम ,अमरेश श्रीवास्तव ,ध्रुव नारायण त्रिपाठी, मनीष करण, रवि महतो ,विनोद शाह ,सुनील कुवंर,शंकर झा ,मनीष झा उद्धव ,दिलीप ठाकुर, मीनाक्षी श्रीवास्तव, विनो राम ,गणेश सिंह ,रवि सिंह, विजेता झा, रवि महतो, दिलीप ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष सभी देवतुल्य पुराने और नये  कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं: