मधुबनी : सम्मान समारोह व संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

मधुबनी : सम्मान समारोह व संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा) 16 अप्रैल। आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान की अध्यक्षता एवं प्रशांत ठाकुर के संचालन में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आगत अतिथियों को पाग और चादर पहना कर स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ रामप्रीत पासवान ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है ,जो आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि श्री विद्यानंद चौपाल ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को दुनिया जानती है। देश में वंचित वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संविधान में पर्याप्त कदम बाबा साहब ने उठाये। जिला अध्यक्ष श्री प्रभाशूं  झा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन की मजबूती के लिए सभी 39 मंडलों में कार्यकर्ताओं को तैयार कर संगठन को मजबूत करें। भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं । इस अवसर पर हम सभी को  बाबा साहेब के गुणों से हमेशा प्रेरणा हासिल करनी चाहिए और समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर मुख्यधारा में शामिल करना है। कार्यक्रम में  रंजीत यादव ,सरोज सिंह, राधा देवी, सुनील मिश्र, मनोज कुमार मुन्ना, प्रमिला पूर्व ,संतोष भगत, पवन साह,आदित्य झा, कन्हैया साह, विनो राम,गोपाल चौपाल ,ललित पासवान ,अरुण धांगर, अजय चौपाल ,कमलदेव पासवान, वीरेंद्र मेहता, जगन्नाथ राय ,मनीष झा उद्धव, धर्मेंद्र दास, सुधीर मंडल सहित अन्य लोगों ने बारी- बारी से बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर जी पर विचार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: