वाराणसी : एकजुटता से ही बनेगा मजबूत समाज, संगठन ही असली ताकत: महेन्द्र पाण्डेय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 अप्रैल 2026

वाराणसी : एकजुटता से ही बनेगा मजबूत समाज, संगठन ही असली ताकत: महेन्द्र पाण्डेय

  • विसुंदरपुर के आदर्श इंटर कॉलेज में बुद्धिजीवियों का मंथन, सामाजिक चुनौतियों पर हुई गंभीर चर्चा
  • संस्कार, समरसता और सहयोग ही समाज को नई दिशा दे सकते हैं

Mahendra-pandey-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी). मझवा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज, विसुंदरपुर में रविवार को बुद्धिजीवी समाज के सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु समाज की एकता, संगठन की मजबूती और बदलते सामाजिक परिवेश में सामूहिक भूमिका तय करना रहा। मुख्य वक्ता समाजसेवी महेन्द्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी एकजुटता और संगठन से होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को बांटने वाली शक्तियां लगातार सक्रिय हैं, ऐसे में सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि समाज संगठित रहेगा तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होगी।


उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझना भी जरूरी है। केवल व्यक्तिगत विकास ही नहीं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए भी युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा संस्कार, समरसता और सहयोग ही समाज को नई दिशा दे सकते हैं.  बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी समाज में व्याप्त कुरीतियों, आपसी विघटन और जागरूकता की कमी जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संवाद के माध्यम से ही समाज को मजबूत और सशक्त बनाया जा सकता है।इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें युवाओं को शिक्षा और रोजगार के प्रति प्रेरित करना, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाना और समाज के भीतर सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करना शामिल रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इस प्रकार की बैठकों का आयोजन भविष्य में निरंतर किया जाएगा, ताकि समाज को एक नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: