गरीबों की जान सस्ती, शराब माफिया बेलगाम
मृतक सभी मेहनतकश और गरीब परिवारों से आते हैं, मृतकों का विवरण
(1) प्रमोद यादव, उम्र: लगभग 35 वर्ष अंचल +थान तुरकौलिया पंचायत उतरी शंकर सरैइया वार्ड-11, परिवार में पत्नी एवं 4 बच्चे (अमित कुमार 20 वर्ष, अनिल कुमार 17 वर्ष, जूही कुमारी 14 वर्ष, अन्य)
(2) परिक्षण मांझी, निवासी: अंचल +थाना तुरकौलिया पंचायत उतरी शंकर सरैइया वार्ड-10, परिवार: पत्नी सरिता देवी एवं बच्चे
(3)इलिहास हुसैन फते टोला पंचायत उतरी शंकर सरैइया अंचल+थाना तुरकौलिया
(4) संपत साह, उम्र: लगभग 35 वर्ष, पिता: नरेश साह, निवासी: वार्ड-29, थाना रघुनाथपुर ओपी नगर परिषद मोतीहारी, परिवार: पत्नी एवं बच्चे
(5) जितेंद्र साह, पिता: रमेश साह, उम्र: लगभग 35 वर्ष, परिवार: पत्नी मीरा देवी एवं बच्चे थाना रघुनाथपुर ओपी नगर परिषद मोतीहारी,
(6) हरिलाल भगत, ग्राम – हरदिया, थाना – रघुनाथपुर ओपी नगर परिषद मोतीहारी,
(6) लाल किशोर राय, ग्राम – हरदिया, रघुनाथपुर ओपी नगर परिषद मोतीहारी,
(7) आज सुबह एक और व्यक्ति की मौत हो गई है.
इलाजरत (घायल) लोगों का विवरण
अशोक कुमार, शंकर साह,राजेश्वर राय, श्यामाकांत सहनी, रामकुमार गुप्ता, रमेश यादव, राहुल साह, नीरज कुमार, अच्छेलाल राय, महेश महतो, राजेंद्र राय
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों में है, जबकि जमीनी हकीकत में शराब माफिया खुलेआम सक्रिय हैं और प्रशासन की मिलीभगत से यह कारोबार फल-फूल रहा है. सरकार और प्रशासन कटघरे में है. जांच टीम ने पाया कि क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा लंबे समय से चल रहा है. प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. यह घटना सीधे-सीधे प्रशासनिक विफलता और सरकारी लापरवाही का परिणाम है. यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि गरीबों की संगठित हत्या है, जिसके लिए जिम्मेदार तंत्र को बचाया नहीं जा सकता.
भाकपा (माले) की मांगें
1. मृतकों के परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए.
2. सभी घायलों का निःशुल्क और समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए.
3. शराब माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई हो.
4. क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर तत्काल पूर्ण रोक लगाई जाए.
5. पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.
भाकपा (माले) ने स्पष्ट किया है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन छेड़ेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें