सीहोर : पहली बार दो दिवसीय श्री नरसिंह चरितामृत का भव्य आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

सीहोर : पहली बार दो दिवसीय श्री नरसिंह चरितामृत का भव्य आयोजन

Narsingh-ayojan-sehore
सीहोर। श्री शुभ नरसिंह जयंती के पावन अवसर पर सीहोर में पहली बार दो दिवसीय श्री नरसिंह चरितामृत का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 एवं 28 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से  आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन सिद्ध पीठ श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर, कोलीपुरा में किया जाएगा, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ उठा सकेंगे। इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचन का सौभाग्य ज्योतिष एवं भागवत सिंधु आचार्य पं. हर्षित शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा के रूप में किया जाएगा। वहीं मंदिर के व्यवस्थापक संत माधव दास महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजन श्री लक्ष्मी नरसिंह सरकार के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक लाभ एवं भक्ति भाव को जागृत करने का विशेष अवसर है। सभी भक्तों से सादर आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

कोई टिप्पणी नहीं: