कोहराम में धंधा न्योलीवाला ने अपनी कला का ऐसा रूप पेश किया है, जो रॉ भी है और परिष्कृत भी। No Fluke, Tension और Deadly Zone जैसे गाने जहां दमदार और ऊर्जा से भरपूर हैं, वहीं Nobody Came, Forever और Vomit On Paper उनके भावनात्मक और आत्मविश्लेषणात्मक पक्ष को सामने लाते हैं। यही संतुलन इस एल्बम को खास बनाता है। एल्बम में Ron Likhari, Miki Malang, Hammy Muzic और Xvir Grewal जैसे कलाकारों के साथ सहयोग ने इसे और भी विविध और समृद्ध बनाया है, जो धंधा के संगीत की व्यापकता को दर्शाता है। Kohram की सबसे बड़ी खासियत इसकी एकजुटता है। यह सिर्फ गानों का संग्रह नहीं, बल्कि एक मजबूत बयान है—महत्वाकांक्षा, दबाव, संघर्ष और आत्म-विकास की कहानी, जिसे बिना किसी फिल्टर के पेश किया गया है। इस शानदार प्रतिक्रिया पर ढांडा न्योलीवाला कहते हैं, “‘कोहराम ’ मेरी जिंदगी के अनुभवों का निचोड़ है। हर गाने की अपनी कहानी और एनर्जी है। लोगों का इससे जुड़ना और ‘नॉट गिलटी’ को मिल रहा प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह तो बस शुरुआत है।”
मुंबई (अनिल बेदाग): भारत के रीजनल हिप-हॉप की आवाज अब और तेज, धारदार और असरदार होती जा रही है—और इस बदलाव के केंद्र में हैं ढांडा न्योलीवाला साल 2026 में लगातार हिट रिलीज़ के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण उनका लेटेस्ट एल्बम कोहराम है, जिसने ग्लोबल चार्ट्स में #7 स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार सफलता को और मजबूती दी है वायरल हिट नॉट गिलटी ने, जिसके ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो को 73 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। यह गाना सिर्फ एक हिट ट्रैक नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक लहर बन गया है, जिसने रीजनल हिप-हॉप को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें