मधुबनी (रजनीश के झा)24 अप्रैल। मधुबनी जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत बिहार राज्य की प्रखंडवार रैंकिंग में जिले के दो प्रखंडों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। झंझारपुर प्रखंड ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मधेपुर प्रखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए झंझारपुर की तत्कालीन सीडीपीओ श्रीमती रजनी कुमारी, मधेपुर की सीडीपीओ श्रीमती लक्ष्मी रानी एवं दोनों प्रखंडों के ब्लॉक समन्वयक श्री आलोक कुमार चौधरी को पोषण पखवाड़ा 2026 के समापन समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीय उपमुख्यमंत्री बिहार श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं सामाजिक कल्याण विभाग, बिहार की सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी द्वारा प्रदान किया गया। इस सफलता पर जिला प्रशासन में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों एवं कर्मियों ने इसे टीमवर्क, सतत प्रयास एवं प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम बताया। साथ ही, इस उपलब्धि का श्रेय जिले के जिलाधिकारी आनंद शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया गया, जिनके नेतृत्व में पोषण से जुड़ी योजनाओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया। यह उपलब्धि न केवल मधुबनी जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगी। जिले के अन्य प्रखंडों के लिए भी यह एक उदाहरण प्रस्तुत करती है कि समर्पण और सही दिशा में प्रयास से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : पोषण पखवाड़ा में जिले का शानदार प्रदर्शन, दो प्रखंडों ने हासिल किए राज्य में शीर्ष स्थान।
मधुबनी : पोषण पखवाड़ा में जिले का शानदार प्रदर्शन, दो प्रखंडों ने हासिल किए राज्य में शीर्ष स्थान।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें