पटना : नीतीश 20 साल बिहार को दिग्भ्रमित किया, सम्राट 20 दिन में ही करने लगे : राजेश राठौड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

पटना : नीतीश 20 साल बिहार को दिग्भ्रमित किया, सम्राट 20 दिन में ही करने लगे : राजेश राठौड़

  • सेटेलाइट शहरों की घोषणा पर सीएम सम्राट चौधरी पर भड़के राजेश राठौड़, कहा बिहार को ठगना बंद करें

Rajesh-rathor-bihar-congress
पटना (रजनीश के झा). शुक्रवार, 24 अप्रैल। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पटना सहित 11 सेटेलाइट शहरों के निर्माण की बात पर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि नीतीश कुमार 20 सालों में बिहार को दिग्भ्रमित किया तो वहीं सम्राट चौधरी 20 दिन में  ही राज्य को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में बिहार के निवासियों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 20 दिन भी पदभार ग्रहण किए हुए नहीं हुआ और बिहारियों को झूठे सपने बेचकर ठगने का प्रयास करने लगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द रहने वाले अधिकारियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वें वर्तमान मुख्यमंत्री को बरगला रहे हैं और उन्हें झूठे सपने दिखा रहे हैं जैसे नीतीश सरकार में उन्होंने राज्य को धोखे में रखा।


बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार पहले से कर्ज में डूबा है और 12 हजार करोड़ का नया कर्ज मांगा है। राज्य के सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन नहीं मिल पा रहा है, छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि नहीं मिल पा रही है और ट्रेज़री में पैसे की निकासी पर रोक है। ऐसे में 11 सेटेलाइट शहरों के निर्माण में प्रत्येक शहरों में नए सेटेलाइट टाउन बनाने के लिए कितनी राशि आवंटित हो रही है और पैसे कहां से लाएं जा रहे हैं इसकी भी स्पष्ट जानकारी राज्य की जनता को देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य की राजधानी पटना में यदि बिल्डर्स ध्यान न दें तो अपार्टमेंट तक पहुंच पथ और शहर की गली का विकास भी यह सरकार कराने में असक्षम है। इसलिए सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार को छलना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बंद करना चाहिए क्योंकि यह अधिकारी उन्हें खाली खजाने के साथ सपनों का सौदागर बना देंगे। राज्य में पैसे की भारी कमी है और राज्य के मुख्यमंत्री जब झूठ का सहारा लेकर रोज नए घोषणाओं का अंबार देंगे तो सजग विपक्ष के नारे हम उनकी झूठ का ढोल जनता के सामने बजाते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: