- यह एक रोमांचक ड्रामा है जो महत्वाकांक्षा और बदले की कहानी पर आधारित है
“TVF के साथ हमारी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी ने लगातार ऐसी प्रामाणिक और जीवन से जुड़ी कहानियाँ दी हैं, जो हमारे दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती हैं। पंचायत से लेकर एस्पिरेंट्स तक, इन कहानियों ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता है, ” *मनीष मेघानी, निदेशक एवं प्रमुख - कंटेंट लाइसेंसिंग, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा। उन्होंने आगे कहा,* “सपने वर्सेस एवरीवन भी ऐसी ही एक कहानी है। इसका पहला सीज़न बेहद प्रभावशाली रहा, जिसने आज की अत्यंत प्रतिस्पर्धी दुनिया में सपनों को पूरा करने की वास्तविकताओं को बहुत खूबसूरती से दिखाया। अब दूसरे सीज़न में दांव और भी ऊँचे हैं। अंबरीश और परमवीर के शानदार प्रदर्शन के साथ हमें पूरा विश्वास है कि यह नया सीज़न उस सफलता को आगे बढ़ाएगा और महत्वाकांक्षा, रिश्तों और सपनों को हासिल करने की असली कीमत को और भी ज़्यादा गहराई और बारीकी से दिखाएगा।" सीरीज़ के को-प्रोड्यूसर विजय कोशी ने बताया, “सपने वर्सेस एवरीवन की शुरुआत एक बेहद निजी कहानी के रूप में हुई थी, जो महत्वाकांक्षा और उसे पाने के संघर्ष पर आधारित है। पहले सीज़न को मिली प्रतिक्रिया हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक रही। यह देखकर बहुत उत्साहजनक लगा कि दर्शकों ने इसकी प्रामाणिकता, किरदारों और भावनात्मक गहराई से इतनी मज़बूती से जुड़ पाए। सीज़न 2 में हमने इस यात्रा को आगे बढ़ाया है —इस दुनिया का और विस्तार किया है और किरदारों को और अधिक गहराई और बारीकी से दिखाया है। प्राइम वीडियो के साथ हमारा सहयोग लंबे समय से चला आ रहा है और यह बेहद संतोषजनक रहा है, जहाँ हमारी कई प्रिय कहानियों को एक बेहतरीन मंच मिला है। हमें बेहद खुशी है कि सपने वर्सेस एवरीवन का नया सीज़न भी इसी सूची में जुड़ रहा है, और हम इस कहानी को भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों के व्यापक और विविध दर्शकों तक पहुँचा रहे हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें