सीहोर : महामुहूर्त अक्षय तृतीया, पंचांग देखने की जरूरत नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

सीहोर : महामुहूर्त अक्षय तृतीया, पंचांग देखने की जरूरत नहीं

Akshay-tirtiya-sehore
सीहोर । अक्षय तृतीया पर पंचांग देखने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि अक्षय तृतीया महामुहूर्त है। इस शुभ मुहूर्त में ही जगत पालक भगवान विष्णु के छठे अवतार व भगवान शिव शक्ति के परम शिष्य चिरंजीवी भगवान परशुरामजी का जन्म भी हुआ है। पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार तृतीया तिथि 19 अप्रैल रविवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट  से प्रारम्भ होकर 20 अप्रैल सोमवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी l सृष्टि में सात चिरंजीवी है जो कि आज भी जीवित है और इस सृष्टि में निवास करते हैं l अश्वत्थामा, राजा बलि,महर्षि वेदव्यास,हनुमानजी, विभीषण, कृपाचार्य और परशुरामजी सप्त चिरंजीवी हैं जो की अजर अमर है l शास्त्र अनुसार त्रेता युग में महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के आश्रम में भगवान परशुराम का जन्म हुआ है।  पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि वैशाख मास अक्षय तृतीया को अबुझ मुहूर्त माना गया है जो की एक स्वयं सिद्ध मुहूर्त है l इस दिन कोई भी नवीन कार्य विवाह, गृह प्रवेश,नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है l पंडित सुनील शर्मा के अनुसार अक्षय तृतीया पर किया गया जप तप हवन पूजा पाठ दान का फल अक्षय होता है अक्षय तृतीया पर शुभ कार्य व दान पुण्य पुण्यकारी होता है अक्षय तृतीया से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है व घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है इस दिन सत्तू,गुड,घी,शीतल जल, वस्त्र, फल, अन्न दान करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: