मुंबई : ‘राम’ के रूप में रणबीर कपूर का भव्य आगाज़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

मुंबई : ‘राम’ के रूप में रणबीर कपूर का भव्य आगाज़

Ranbeer-kapoor
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शामिल रामायणम् ने अपनी पहली झलक के साथ ही दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ दी है। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की इस भव्य प्रस्तुति में राम के रूप में रणबीर कपूर का शांत, तेजस्वी और प्रभावशाली अवतार देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। यह फिल्म सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि मूल्यों, त्याग और कर्तव्य की गहराई को आधुनिक सिनेमाई भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास है। ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ राम की कहानी को नए दृष्टिकोण से दिखाते हुए फिल्म उनके मानवीय संघर्ष, निर्णयों और उनके परिणामों को सामने लाती है। रणबीर कपूर ने इस भूमिका को एक सीख और आत्मिक अनुभव बताया, वहीं नितेश तिवारी ने इसे भावनाओं और जिम्मेदारी की कहानी कहा। हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स और वैश्विक स्तर की प्रस्तुति के साथ ‘रामायणम्’ भारतीय संस्कृति को विश्व मंच पर नए अंदाज़ में स्थापित करने की तैयारी में है।

कोई टिप्पणी नहीं: