सीहोर : भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बने ऋषि सोनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

सीहोर : भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बने ऋषि सोनी

  • सीहोर नगर को प्राप्त हुआ प्रदेश का भाजपा नेतृत्व ऋषि सोनी बने भाजयुमो मध्यप्रदेश के सह मीडिया प्रभारी, सेवा को मिला सम्मान, संगठन के प्रति व्यक्त किया शीर्ष नेतृत्व का आभार

Sehore-bjp
सीहोर। शहर और प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सफर शुरू करने वाले ऋषि सोनी को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजयुमो मध्यप्रदेश के सह मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। इस मौके पर शुक्रवार को अनेक स्थानों पर नव नियुक्त प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री सोनी का स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री सोनी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।  कार्यकर्ताओं ने ऋषि सोनी का बुके और फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से युवा शक्ति को बढ़ावा मिलेगा और संगठन मजबूत होगा।


प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले राष्ट्रवादी मानसिकता से प्रेरित प्रियतोष ऋषि सोनी बचपन से ही संघ की शाखा में जाते थे, संघ के स्वयंसेवक के रूप में निरंतर सेवाकार्यों, धार्मिक आयोजनो में व्यस्त रहे। सन् 2015 में इन्होंने  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक विद्यालयीन विद्यार्थी के रूप में छात्र राजनीति में कदम रखा, शहर स्थित  'ऑक्सफोर्ड विद्यालयÓ के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत हुए, फिर राष्ट्र भक्ति को अपनी शक्ति मान कर माँ भारती की सेवा का जज्बा मन मै लिए एक साधारण से बालक द्वारा आरंभ किया गया सिलसिला इतनी जल्दी कहा रुकने वाला था, सन् 2016 नगर उपाध्यक्ष, सन् 2017 नगर मंत्री, सन् 2018 भाग संयोजक सन् 2019 जिला संयोजक, सन् 2020 विभाग संयोजक, सन् 2021 प्रांत सह मंत्री, सन् 2022 पुन: प्रांत सह मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में ऐसे कई महत्वपूर्ण दायित्वों का शुद्धअंत:करण से निर्वाहन किया तथा छात्रहितार्थ कार्य करने के अलावा सदैव छात्रों के हित को अपना हित मान कर विभिन्न छात्र आंदोलनों में प्रतिनिधित्व किया,बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु कई सेल्फ डिफेंस कैंप आयोजित किए। निरंतर देशसेवा को समर्पित प्रियतोष ऋषि सोनी विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र सेवा कर अपना दायित्व कल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सन 2024 में बूथ अध्यक्ष बने। सन 2025 में एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को क्षेत्रीय स्तर पर छात्र नेताओं द्वारा गति दी गई कई दिग्गज छात्र नेताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान करें इस मौके पर सीहोर से ऋषि सोनी ने प्रतिनिधित्व किया अत: इस अभियान के जिला संयोजक के रूप में मनोनीत हुए, ऋषि सोनी द्वारा सदैव युवाओं में राष्ट्रवादी भावनाओं का प्रसार किया गया। अत: संगठन द्वारा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: