- बीएसआई मैदान पर स्व.श्रीराजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति, अब प्रतियोगिता के मैच शनिवार और रविवार को खेले जाऐंगे

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर स्व.श्रीराजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति में खेली जा रही कारपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए थे। इसमें पहला मुकाबला एकलव्य क्रिकेट टीम ने यंग स्टार को आठ विकेट से दूसरे मुकाबले में डीसीए ने आईपीसीए को 17 रन से हराया। इस मौके पर सीएम स्पोर्ट्स क्लब और डीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रविवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 125 रन बनाए थे। इसमें नीरज मेहरा ने 32 रन, संजय पेशवानी ने 10 रन, नदीम खान ने 24 रन और छोटू खान ने 22 रन की पारी खेली थी। इधर एकलव्य टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित शर्मा ने तीन विकेट, मोनू-मयंक ने दो-दो विकेट और आशीष-देवेन्द्र ने एक-एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य टीम ने विजय लक्ष्य 12.5 ओवर में आठ विकेट से जीता। इसमें अमित शर्मा ने 28 गेंद पर 54 रन, आशीष ने 26 रन, मयंक जैन ने 23 रन और जितेन्द्र जायसवाल ने 18 रन बनाए थे।
डीसीए ने आईपीसीए को 17 रन से हराया
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एक अन्य मुकाबले में डीसीए ने आईपीसीए को 17 रन से हराया। इस मैच में डीसीए ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। इसमें मोहनिश त्रिवेदी ने 48 रन, वीरेन्द्र वर्मा ने 30 रन, सेमसन ने 27 रन, वेदांत ने 10 रन और अभिषेक ने 16 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईपीसीए की टीम सात विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें