- 25 को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
मंदिर परिसर में महायज्ञ के लिए भव्य यज्ञशाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गत दिनों यज्ञशाला का भूमि पूजन के अलावा ध्वजारोहण विधि-विधान से किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए संत श्री माधव दास महाराज यज्ञ व्यवस्थापक ने बताया कि आगामी 26 अपै्रल से आरंभ होने वाले पंच कुण्डात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की संपूर्ण तैयारियां चल रही है। 25 अपै्रल को पूजन, कलश यात्रा दोपहर तीन बजे आरंभ की जाएगी। इसके अलावा 26 अपै्रल को पंचांग पूजन सुबह आठ बजे मंडप प्रवेश आदि का आयोजन किया जाएगा। 30 अपै्रल को दोपहर बारह बजे आहुति के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें