सीहोर : इंटीग्रिटी सॉल्यूशन टीम ने गणेश टायर को 113 रन से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

सीहोर : इंटीग्रिटी सॉल्यूशन टीम ने गणेश टायर को 113 रन से हराया

  • विमला देवी राय इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता यश कुशवाहा ने खेली 61 रन की पारी

Sehore-cricket
सीहोर। बुधवार से विमला देवी राय इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें शुभारंभ मैच में  इंटीग्रिटी सॉल्यूशन टीम ने गणेश टायर को 113 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंटीग्रिटी साल्यूशन ने 298 रन बनाए थे, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणेश टायर की पूरी टीम 185 रन ही बना सकी। इंटीग्रिटी साल्यूशन की ओर से मनहर त्रिपाटी ने चार विकेट और यश कुशवाहा ने 61 रन बनाए थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा सहित अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने किया। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से प्रमोद पटेल क्रिकेट अकादमी के कोच आदर्श राय, मनोज दीक्षित मामा आदि शामिल थे। बुधवार की सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंटीग्रिटी साल्यूशन टीम की टीम 39.4 ओवर में दस विकेट खोकर 298 रन बनाए थे। इसमें भविष्य त्यागी ने 23 रन, हर्ष ने 58 रन, यश कुशवाहा ने 61 रन, बिल्ला 46 रन, रोहन चंद्रवंशी ने 34 रन, नितिन चौहान ने 10 रन, मनहार ने 28 रन बनाए थे। वहीं गणेश टायर की ओर से मानस राठौर ने आठ ओवर में 56 रन देकर चार विकेट, पूर्वेश ने दो विकेट, राज कुशवाहा-मनीष परमार ने एक-एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणेश टायर की टीम 27.4 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। इसमें दीपेश सेन ने 49 रन, राज कुशवाह ने 51 रन, अतुल त्रिवेदी 14 रन, इशान 10 रन, सहज ने 13 रन, बुरहान अली 22 रन बनाए थे। इधर इंटीग्रिटी साल्यूशन टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनहर त्रिपाटी ने चार विकेट, विपिन वर्मा दो विकेट, भविष्य त्यागी, दर्शिल समाधिय और यश कुशवाहा ने एक-एक विकेट हासिल किया।


आज खेला जाएगा

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बीएसआई पर खेली जा रही प्रतियोगिता में गुरुवार की सुबह कृष्णा ब्लास्टर और क्रिसेंट वारियर्स के मध्य मैच खेला जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: