सीहोर : आज निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

सीहोर : आज निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

  • भव्य श्री 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
  • यज्ञशाला की 108 परिक्रमा से मिलती है कष्टों से मुक्ति : पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे

Shobha-yatra-sehore
सीहोर। शहर के जयंती कालोनी के भव्य परिसर में श्री हनुमान मंदिर बस स्टैंड समिति के तत्वाधान में भव्य श्री 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर कथा व्यास राष्ट्रीय राम कथा व्यास मानस कोकिला महंत डॉ. प्रज्ञा भारती द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है।इस मौके पर यज्ञ संचालक पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे, मंदिर समिति के अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राठौर ने बताया कि गुरुवार को देव पूजन, हवन, महाभिषेक एवं भव्य शोभा यात्रा राम बारात निकाली जाएगी। शाम को पांच बजे हनुमान मंदिर से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। इस मौके पर यहां पर दिव्य अनुष्ठान किए जाऐंगे।


यज्ञाचार्य पंडित दीपक शास्त्री, पंडित अनिल शर्मा ने अपने सहयोगी पंडितों की सहायता के साथ मंत्रोच्चारण से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, वरुण देवता, श्रीराम, शिव पूजन के साथ साथ यजमानों ने विश्व कल्याण के लिए हवन में आहुति डलवाई। सुबह से ही यज्ञशाला की 108 परिक्रमा करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ था। भक्तजन भगवान के विभिन्न नामों का उच्चारण करके परिक्रमा कर रहे थे। 108 पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे बाबा ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन और निष्ठा के साथ यज्ञशाला की 108 परिक्रमा करता है, उसके मन को शांति मिलती है और शरीर में छिपे सारे दुख कष्ट दूर हो जाते हैं। धार्मिक समागमों में हाजिरी लगवाना भी हर इंसान के कर्मों में नहीं होता है। भगवान की जिस भक्त पर दया होती है वह ही ऐसे समागमों में पहुंच पाता है। वहीं कथा के दौरान डॉ. प्रज्ञा भारती ने भगवान शिव के परिवार की विस्तार से चर्चा करते हुए कहाकि भगवान का परिवार विषमता में भी समरसता का संदेश देता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: