सीहोर : चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता, आरएसआई ने मिनी बाइज को 2-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

सीहोर : चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता, आरएसआई ने मिनी बाइज को 2-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार की शाम को आरएसआई टीम ने सीहोर मिनी बाइज टीम को 2-0 से हराया। इसके अलावा यहां पर निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में करीब 100 से अधिक बच्चों ने अभ्यास किया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत एक तरफा मुकाबला खेला गया था। इसमें आरएसआई ने सीहोर मिनी को 2-0 से हराया। इसमें आरएसआई टीम की ओर से सार्थक-राजवीर ने 1-1 गोल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: