सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान पर 90 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार की शाम को एक रोमांचक मुकाबले में सीहोर बाइज की टीम ने डीएसवायडब्ल्यू टीम को 1-0 से हराया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, कमलेश अग्रवाल, आनंद उपाध्याय आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सीहोर बाइज ने रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएसवायडब्ल्यू को 1-0 से हराया। इस मैच में बाइज की ओर से एक मात्र गोल अर्थव मालवीय ने किया। गुरुवार की शाम को प्रतियोगिता के अंतर्गत आरएसआई और सीहोर क्लब के मध्य मैच खेला जाएगा।
बुधवार, 8 अप्रैल 2026
सीहोर : रोमांचक मुकाबले में सीहोर बाइज ने डीएसवायडब्ल्यू को 1-0 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें