सीहोर : हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह पर होगा तीन दिवसीय उर्स मुबारक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

सीहोर : हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह पर होगा तीन दिवसीय उर्स मुबारक

Urs-sehore
सीहोर। हिन्दु मुस्लिम एकता का प्रतीक सर्वं धर्म हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स मुबारक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय पसमांदा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उर्स कमेटी अध्यक्ष नोशाद खान ने बताया कि आगामी 5 मई से 7 मई तक उर्स रहेगा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय होंगे। कोतवाली चौराहा से मंगलवार शाम पांच बजे चादर जुलूस शुरू किया जाएगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय दरगाह पर चादर पेश करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर भी शामिल होंगे। जिस के बाद रात 9 बजे मिलाद शरीफ  होगी। उर्स ेके दौरान हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल हलीम ताज 7 मई की रात अपना कलाम पेश करेंगे। भोपाल के सादिक वज और साबरी कव्वाल,कसीम के द्वारा कव्वालियां प्रस्तुत की जाएगी। दरगाह कमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान ने बताया कि शहर सहित आसपास के हजारों लोग उर्स में शामिल होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: