सीहोर : चर्च मैदान पर फुटबाल मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर मिनी वाइज को 2-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

सीहोर : चर्च मैदान पर फुटबाल मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर मिनी वाइज को 2-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें शाम को खेले गए एक तरफा मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर मिनी वाइज को 2-0 से हराया। इसके अलावा यहां पर जारी निशुल्क प्रशिक्षण के दौरान सीहोर क्लब, सीहोर बाइज, सीहोर चिल्ड्रन, डीएसवायडब्ल्यू, मिनी बाइज आदि टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी कमलेश अग्रवाल, आनंद उपाध्याय, मनोज कन्नोजिया आदि ने किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को खेले गए, इस मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से वरुण-अक्षांत ने एक-एक गोल किया था। जिसके बदौलत सीहोर चिल्ड्रन की टीम ने सीहोर मिनी वाइज टीम को 2-0 से हराया। 

कोई टिप्पणी नहीं: