सीहोर : मनाई गई हनुमान जयंती विधायक राय ने की पूजा अर्चना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

सीहोर : मनाई गई हनुमान जयंती विधायक राय ने की पूजा अर्चना

Sehore-mla
सीहोर : शहर में पारंपरिक रूप से गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई गई। विभिन्न हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हनुमान जी महाराज की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुदेश राय ने सुबह बढ़िया खेड़ी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पंचमुखी हनुमान मंदिर हनुमान फाटक कस्बा और क्रिसेंट कॉलोनी हनुमान मंदिर पहुंचकर अंजलि के लाल की विधिवत पूजा अर्चना की। हनुमान जयंती के उपलक्ष में शहर के विभिन्न हनुमान मंदिर समितियां के द्वारा महाप्रसाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। हनुमान मंदिर परिसरों में भजन कीर्तन सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा किया गया। विधायक सुदेश राय विभिन्न भंडारों में सम्मिलित हुए और श्रद्धालुओं को हनुमान जयंती की बधाई शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं: