सीहोर। आज रविवार सुबह विधायक कार्यालय परिसर में फाइटर टेंकर वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। विधायक विकास निधि से स्वीकृत पेयजल फाइटर टेंकरों का वितरण विधायक सुदेश राय के द्वारा किया जाएगा। नि:शुल्क पेयजल सप्लाई और आग बुझाने में उपयोगी फाइटर टेंकरों को क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों के लिए भेजा जाएगा। फाइटर टेंकरों को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच सचिव एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। विधायक सुदेश राय ने बताया कि केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सासंद आलोक शर्मा, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के जनहितैशी प्रयासों से विधायक विकास निधि से विधानसभा क्षेत्र जनपद पंचायत सीहोर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चांदबड जागीर,छतरपुरा, पीलूखेड़ी, घाटपलासी, कचनारिया, मानपुरा, मगरदा, सुआखेड़ी, पडिय़ाला, बमूलिया दोराहा, बरी, नाईहेडी, बराड़ीकलां, जमोनिया तालाब और ग्राम पंचायत सेमरादांगी को नि:शुल्क पेयजल के लिए एचडीपीई लाईंड जी.आई. वाटर टेंकर क्षमता 5500 लीटर 6 टायर विथ पॉवर पम्प सहित निर्माण एजेंसी एम.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज से क्रय प्रदान किए जाएंगे। विधायक सुदेश राय ने बताया कि प्रत्येक फाइटर टेंकर की कीमत 2,57,645 हजार रूपये है इस प्रकार कुल 38,64,675,अड़तीस लाख चौंसठ हजार छ: सो पचहत्तर रूपये के फाइटर टेंकरों का वितरण किया जाएगा।
शनिवार, 4 अप्रैल 2026
सीहोर : आज पॉवर पम्प के साथ 15 ग्राम पंचायतों को विधायक प्रदान करेंगे फाईटर टेंकर
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें