सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी नौ अपै्रल से शहर के कंचन विहार विश्वनाथपुरी में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में समिति के द्वारा नौ दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर समिति के द्वारा तैयारियां की जा रही है। वहीं कथा का प्रथम आमंत्रण भगवान गणेश को समर्पित करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर वितरण करते हुए क्षेत्रवासियों से कथा का श्रवण करने की अपील की। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति ने बताया कि आगामी नौ अपै्रल से शहर के कंचन विहार विश्वनाथपुरी में लगातार पंचम वर्ष भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ब्रह्मलीन श्री त्यागी महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री-श्री 108 महंत उद्ववदास महाराज के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। समिति ने बताया कि गत दिनों श्री हनुमान के प्रकटोत्सव के पावन पर्व पर अखंड रामायण पाठ, हनुमान जी का अभिषेक और हवन महाआरती की गई थी। अब नौ अपै्रल से श्रीराम कथा आगामी 17 अपै्रल तक जारी रहेगी। रात्रि आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कथा का श्रवण करने की अपील की है।
शनिवार, 4 अप्रैल 2026
सीहोर : नौ अपै्रल से शहर में आयोजित होगी नौ दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें