- 19 अपै्रल से भव्य रूप से किया जाएगा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव और श्रीराम कथा

सीहोर। शहर के बस स्टैंड स्थित श्री हनुमान मंदिर समिति एवं समस्त क्षेत्रवासी के तत्वाधान में बालाजी की तर्ज पर निर्मित हनुमान मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नवनिर्मित मंदिर परिसर में यज्ञ संचालक धर्म रक्षक पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे बाबा और मंदिर समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राठौर, मंदिर के पुजारी अनिल शर्मा के अलावा सभी क्षेत्रवासियों ने यहां पर आगामी दिनों में होने वाले दिव्य अनुष्ठानों से को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आमंत्रण प्रदान कर रहे है। वहीं भव्य श्री 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर भव्य यज्ञशाला का निर्माण जयंती कालोनी में किया जा रहा है। इस मौके पर यज्ञ संचालक पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे के मार्गदर्शन में मेहंदीपुर बालाजी की तर्ज पर हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा स्थापित है, जो स्थानीय भक्तों के लिए अटूट आस्था का केंद्र है। इस मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और प्रसादी का वितरण आयोजित होते हैं। यज्ञ संरक्षक पंडित श्री कटारे और समिति के अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भगवान हनुमान हिंदू देवता जिन्हें संकट मोचन माना जाता इसी का रूप अब करोड़ों रुपए की लागत से शहर के बस स्टैंड पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रसिद्ध होने जा रहा है। करीब पांच करोड़ से बनाए जाने वाले हनुमान मंदिर में 2026 में राजस्थान से लाखों रुपए से मंगाई गई जहां पर हनुमान जी के साथ ही भगवान राम दरबार, भगवान शिव-नंदी और सप्तऋषियों की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश भर के प्रसिद्ध संतों का समागम होगा। 19 अपै्रल को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर की सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन पर किया जाएगा। जनवरी तक मंदिर परिसर पूर्ण हो जाएगा, इसके उपरांत सात दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रसिद्ध धर्म आचार्यों की उपस्थित में भव्य आयोजन को पूर्ण किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें