सीहोर : विश्व पृथ्वी दिवस पर एसएसएसयूटीएमएस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

सीहोर : विश्व पृथ्वी दिवस पर एसएसएसयूटीएमएस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

World-earth-day-sehore
सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज़  में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भोपाल के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. (डॉ.) मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. गौरव द्विवेदी, सहायक प्राध्यापक, ऊर्जा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग भोपाल ने भारत में ऊर्जा और पर्यावरण की वर्तमान स्थिति विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने ऊर्जा संसाधनों के सतत उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. राजेश शर्मा, डीन इंजीनियरिंग डॉ. राजेंद्र कुशवाह, रिसर्च डायरेक्टर डॉ. मोहित गंगवार, डॉ. निलेश दिवाकर सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रंजीत कुमार पुसे एवं सह-समन्वयक डॉ. गीता खूबसचंदानी तथा श्री दीपक श्रीवास की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में ईसीई विभाग के सहायक प्राध्यापक देवेंद्र पटले द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। विश्व पृथ्वी दिवस के इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: