सीहोर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

सीहोर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान

  • केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है भाजपा कार्यकर्ता : विधायक

Sehore-bjp
सीहोर। शहर के भाजपा नगर मंडल सीहोर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन शहर स्थित क्रिसेंट रिसोर्ट में किया गया। इस मौके पर सात चरण में प्रशिक्षण अभियान संपन्न किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल एक के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति और भाजपा नगर मंडल दो के अध्यक्ष सुशील ताम्रकार ने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा का स्वागत संगठन के अंगवस्त्र पहनाकर किया। प्रशिक्षण वर्ग के शुरुआत में पंडित दीनदयाल जी, श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सभी पदाधिकारि एवं कार्यकर्ताओ ने डिजिटल पंजीयनकरण के माध्यम से अपना पंजीयन किया।जिसमें भाजपा के दोनों मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Sehore-bjp
प्रशिक्षण सत्र में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहित की योजनाएं विधायक सुदेश राय, कार्य विस्तार भाजपा नेता रमाकांत समाधिया, बूथ प्रबंधन एवं मन की बात कल्याण सिंह ठाकुर, कार्य पद्धति धरम सिंह आर्य, भाजपा का इतिहास रघुनाथ सिंह भाटी, सोशल मीडिया, एआई नमो एप और सरल एप आदि की जानकारी आनंद पटेल, वैचारिक अधिष्ठान वैचारिक आधार मारुति शिशिर आदि ने जानकारी। इस मौके पर सत्रों के दौरान वक्ताओं ने कहाकि प्रशिक्षण कार्यशालाओं में भाग लेना सभी का कर्तव्य है। किसी भी परिस्थिति में आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार आमजन से जुड़ी सुविधाओं को पूर्ण करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से कार्यशालाएं आयोजित कर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी है। प्रशिक्षण महाअभियान वैचारिक रूप से कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए पार्टी के साथ जोड़ने का काम करता है भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वैचारिक रूप से कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए पार्टी के साथ जोड़ने का काम करता है। प्रशिक्षण के माध्यम से आपसी मेलजोल बढ़ाने, पार्टी की रीति-नीति जानने, संगठन के कार्यों एवं दायित्वों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। पार्टी प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करती हैं, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के लिए विभिन्न तरह से प्रशिक्षण दिए जाते हैं। प्रशिक्षण महाअभियान में भाग लेकर संगठन के कार्यों को अधिक तीव्र गति से संपूर्ण किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन मंडल 02 के अध्यक्ष सुशील ताम्रकर ने किया एवं आभार महामंत्री अमित निखरा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: