सीहोर : रोमांचक मुकाबले में सीहोर रेड ने सीहोर बाइज को 1-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

सीहोर : रोमांचक मुकाबले में सीहोर रेड ने सीहोर बाइज को 1-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर निशुल्क ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण और फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार की शाम को दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मुकाबले में सीहोर रेड ने सीहोर बाइज को रोमांचक मैच में 1-0 से हराया। इसके अलावा दूसरा मुकाबला सीहोर चिल्ड्रन-सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन की टीम 2-0 से विजय रही। जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच सीहोर रेड और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पहले तीन मिनिट में सीहोर रेड की ओर से स्ट्राइकर अलतमस ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर चिल्ड्रन-सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया था। जिसमें सीहोर चिल्ड्रन के रिहांस ने दो गोल किए। इस प्रकार सीहोर चिल्ड्रन ने ग्रीन को 2-0 से हराया। 

कोई टिप्पणी नहीं: