मुंबई : रश्मिका मंदाना का ‘गोल्डन टच’ क्यों है अटूट? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

मुंबई : रश्मिका मंदाना का ‘गोल्डन टच’ क्यों है अटूट?

Rashmika-mandhana
मुंबई (अनिल बेदाग) : अक्षय तृतीया का पर्व जहां समृद्धि, सौभाग्य और स्थायी सफलता का प्रतीक माना जाता है, वहीं भारतीय सिनेमा में रश्मिका मंदाना इस भावना का सजीव उदाहरण बनकर उभरी हैं। अपने करिश्माई व्यक्तित्व, सहज अभिनय और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने खुद को पैन-इंडिया की सबसे भरोसेमंद और चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार कर लिया है। पिछले कुछ वर्षों में रश्मिका ने लगातार ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनकर अपनी ‘गोल्डन गर्ल’ वाली पहचान को मजबूत किया है, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती हैं बल्कि दर्शकों के दिलों में भी लंबे समय तक बनी रहती हैं। पुष्पा: द राइज से लेकर एनिमल और पुष्पा 2: द रूल जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर्स ने उनकी स्टार पावर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। रश्मिका की खासियत सिर्फ उनकी सफलता नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता है—एक ऐसी गुणवत्ता जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर, वह न सिर्फ सफलता का प्रतीक हैं, बल्कि उस विश्वास का भी चेहरा हैं कि असली चमक वही होती है, जो समय के साथ और निखरती जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: