सीहोर : पीएमश्री स्कूल में कलेक्टर को गुरूजी बताते हुए मंत्री ने कहा शिक्षकों को समय से आना चाहिए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

सीहोर : पीएमश्री स्कूल में कलेक्टर को गुरूजी बताते हुए मंत्री ने कहा शिक्षकों को समय से आना चाहिए

  • बच्चों को प्राईवेट स्कूल छोड़कर महारानी लक्ष्मी बाई जैसे सरकारी स्कूल में पढना चाहिए : मंत्री

Pm-shri-school-sehore
सीहोर। पी.एम.श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि में बुुधवार को जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोििजत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथ के रूम में प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सम्मलित हुए। छात्राओं को संबोििधत करते हुुए मंत्री श्री वर्मा ने मंच पर उपस्थित कलेक्टर बालागुरु के को गुुरू जी बताते हुुए कहा कि पीएमश्री स्कूल के शिक्षकों को समय से स्कूल आना चाहिए और बच्चों को प्राईवेट स्कूल छोड़कर महारानी लक्ष्मी बाई जैसे सरकारी स्कूल में पढना चाहिए। प्रवेश उत्सत्व कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिन्स राठौर, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति,सुशील ताम्रकार उपास्थित रहे। अतिथियों ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पी.एम.श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि की प्राचार्य श्रीमती रुपश्री नागेश ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने प्रवेशोत्सव सहित जिलास्स्तरीय स्कूलों की वार्षिक शिक्षण परिणाम रिपोर्ट और पीएमश्री स्कूलों में छात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समुचित जानकारी प्रस्तुुत की। कार्य्रक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भी संबोंधित करते हुए सरकार के द्वारा विद्याथ्िियों के लिए संचाििलत योजनाओं जानकारी और छात्र छात्राओं को पढ़ लिखकर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोििजत प्रवेश उत्सव कार्य्रक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। अिितथियों के द्वारा पी.एम.श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि की छात्राओं को साइकिल एवं पुस्तक तथा पुरस्कार वितरण किये गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसीलदार अमित सिंह, डी.पी.सी.आर.आर. उइके,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर,संस्था प्राचार्य श्रीमती रुपश्री नागेश एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र सेन और माधव यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की छात्राऐं उपस्थित रही। 

कोई टिप्पणी नहीं: