सीहोर। नगर के सुदामा नगर स्थित लखन कुशवाहा के बगीचे में स्थित श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन बुधवार को प्रतिमाओं का विधिवत रूप से यज्ञकर्म और फलाधिवास, शैय्या अधिवास कार्यक्रम किए गए। इसके बाद शाम को प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। चल समारोह की शुरुआत बिल्वेश्वर महादेव मंदिर से हुई इसके बाद छोटी ग्वालटोली, बड़ी ग्वालटोली, राधेश्याम मंदिर सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए चल समारोह वापस मंदिर पहुंचा। इस दौरान राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया। बिल्वेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियों के साथ भगवान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व प्रतिमाओं का कराया नगर भ्रमण, आज होगी प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा
सीहोर : प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व प्रतिमाओं का कराया नगर भ्रमण, आज होगी प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें