सीहोर : हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा ज्योतिबा फुले का जन्मोत्सव, आयोजन समिति की बैठक संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

सीहोर : हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा ज्योतिबा फुले का जन्मोत्सव, आयोजन समिति की बैठक संपन्न

Foole-janmotsav
सीहोर। महिलाओं में शिक्षा की जोत जलाने वाले ज्योतिबा फुले का  जन्मोत्सव आगामी 11 अप्रैल  शनिवार को जिला मुख्यलय पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को वसुंधरा भवन भोपाल नाका मैं समिति के द्वारा बैठक आयोजित की गई। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक का शुभारंभ ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत चर्चा कर विचार विमर्श किया गया । बैठक में प्रमुख रूप से श्याम सिंह मीणा, कमल कीर,दिनेश पुष्पद, मुकेश कुशवाहा, विष्णु प्रसाद, कन्हैयालाल, रामचंद्र माली, सत्यनारायण माली, कमल सिंह कवि, ज्ञानसिंह गुणवान,दयाराम सागर, हरीश लोधी, दीपक भारती, रामेश्वर सिंह, जन्म सिंह परमार, गुलाब सिंह बागवान, श्याम लाल परमार आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: