सीहोर : निशा को न्याय दिलाने विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति के नाम दिया कलेक्टर को ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

सीहोर : निशा को न्याय दिलाने विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति के नाम दिया कलेक्टर को ज्ञापन

  • बालिकाओं ने दी मृतिका निशा विश्वकर्मा को श्रद्धांजली, दरिंदे आरोपियों को की गई तत्काल फांसी देने की मांग

Protest-for-nisha-sehore
सीहोर। सामुहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई निशा विशकर्मा को बेटियों ने श्रद्धांजली दी और हाथों में फोटो रखकर दरिंदे आरोपियों को तत्काल फांसी देने एवं पीडित परिवार को सुरक्षा, सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर रविंद्र परमार को दिए ज्ञापन का वाचन छात्रा मीनाक्षी विश्वकर्मा ने किया। आरोपियों को दंड नहीं देने पर संपूर्ण देश में धरना प्रदर्शन आंदोलन करने की चेतावनी सर्व विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन को दी गई। उत्तर प्रदेश के ग्राम कटरिया, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर निवासी सियाराम विश्वकर्मा की 16 वर्षीय पुत्री स्वर्गीय निशा विश्वकर्मा के साथ क्षेत्र के गुंडे आसू सिंह और उस के साथियों ने सामुहिक दुष्कर्म किया और गलाकाट कर हत्या कर दी। दु:खद एवं हृदयविदारक घटना से देश के समस्त सर्व विश्वकर्मा समाज में गहरे शोक एवं आक्रोश व्यक्त है। घटना को लेकर रामगोपाल गड़ोदिया ने कहा कि पीडि़त परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों एवं उपलब्ध तथ्यों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच कराया जाना अत्यंत आवश्यक है. ताकि सत्य सामने आ सके और दोषियों को विधि अनुसार कठोर दंड मिल सके। पीडि़त परिवार मानसिक पीड़ा, सामाजिक दबाव एवं आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक संरक्षण, सुरक्षा एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। समाजध्यक्ष कमल किशौर विश्वकर्मा ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा प्रत्येक सभ्य समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं पर संवेदनशीलता, तत्परता एवं सख्त कारज़्वाई से ही समाज में विश्वास को मजबूत करती है, और भविष्य में अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायक होती है। इस घटना को लेकर गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश सहित समस्त देश में सर्व विश्वकर्मा समाज के द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन किए जा रहे हैं। प्रर्दशन में मुख्य रूप से जानवी, जीविका विश्वकर्मा,अविका विश्वकर्मा, रितिका विश्वकर्मा, जागृति विश्वकर्मा, विधि विश्वकर्मा, जितेंद्र नारोलिया, हेमंत विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा,ताराचंद विश्वकर्मा,नंदराम विश्वकर्मा,आशीष कुशवाहा, राजेश मेवाड़ा, पवन विश्वकर्मा,विजेंद्र जायसवाल,अशोक राठौर नरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: