सीहोर। पूरे देश में गौ माता की हो रही दुर्दशा को लेकर चिन्तित संत समाज के नेतृत्व में आज सैकड़ो धर्मप्रेमीजनों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को सौंपा। सभी ने एक स्वर से मांग की है कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और उनकी सुरक्षा-सम्मान के लिए शीघ्र ही समुचित कदम उठाए जाएं। पूरे देष में गौ वध को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। पिछले कई दिनों से शहर में गौ सेवा सम्मान का अभियान चलाया जा रहा है, शहर के सभी प्रसिद्ध संतजनों द्वारा इस अभियान को पूरी गति प्रदान की गई और राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे महाअभियान में हजारों लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाकर जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में शहर के गीता मानस भवन में सैकड़ो की तादाद में धर्मप्रेमीजन इकट्ठा हुए और गौ माता की सुरक्षा-सम्मान के लिए नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में प्रमुख रूप से श्रीश्री 1008 संत श्री उद्धवदास जी महाराज त्यागीबाबा, श्रीश्री 108 महंत श्री हरिरामदास जी हंसदास मठ मंदिर, सीताराम आश्रय के महंत श्री नरेश तिवारी, अयोध्या के संत श्री विशम्भरदयाल जी, संत उत्तमदास जी सहित धार्मिक संगठनों से जुडे़ अनेक जन शामिल हुए। रैली में युवाजन एवं महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सभी ने एक स्वर में गौ माता की सुरक्षा एवं सम्मान बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की और आग्रह किया कि शीघ्र ही गौ माता की सुरक्षा के लिए केन्द्र और राज्य सरकार सभी आवष्यक कदम उठाए। संतजनों ने बताया कि गौ माता की सुरक्षा-सम्मान के लिए राष्ट्रव्यापी आन्दोलन शुरू किया जा चुका है जिसकी पहली कड़ी में आज सभी महत्वपूर्ण पद पर आसीन लोगों के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया है। शीघ्र ही आन्दोलन की अगली कडी में प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन प्रस्तावित किए जा चुके है। सारा संत समाज एकस्वर में गौ माता की सुरक्षा-सम्मान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प ले चुका है।
सोमवार, 27 अप्रैल 2026
सीहोर : गौ माता की सुरक्षा-सम्मान के लिए रैली निकाली, ज्ञापन दिया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें