मधुबनी : जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कई आंगनवाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

मधुबनी : जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कई आंगनवाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

  • अँधराठाढ़ी परियोजना के  हर्री, गौड़ अँधरा एवं अँधराठाढ़ी पंचायत के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निदेश

Anganbadi-inspaction-madhubani
मधुबनी 15 अप्रैल । जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई. सी. डी. एस.), ललिता कुमारी के द्वारा बुधवार को अंधराठाढ़ी परियोजना के हर्री, गौड़ अँधरा एवं अंधराठाढ़ी पंचायत के कई आंगनबाड़ी केंद्र औचक निरीक्षण कर आवश्यक निदेश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -12, 14, 193, 192, 168, 60, 170, 59, 58 आदि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। वही हर्री पंचायत के आँगनबाड़ी केन्द्रों के झोपड़ी अथवा जर्जर भवन में केंद्र संचालन किए जाने हेतु सेविका एवं महिला पर्यवेक्षक को कड़ी चेतावनी दी गई साथ ही निदेश दिया कि पंचायत में 5 अर्धनिर्मित अथवा निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन में केंद्र का संचालन करना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं: