पूर्णिया : CM सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर PK का बड़ा बयान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

पूर्णिया : CM सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर PK का बड़ा बयान

Pk-attack-samrat
पूर्णिया (रजनीश के झा), 15 अप्रैल। CM सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर PK का बड़ा बयान; बोले- देशभर में भाजपा का शायद ही कोई बड़ा लीडर यहां आया हो, ये दिखाता है जैसे 202 का मेंडेट पिछले दरवाजे से लिया, उसी प्रकार सम्राट चौधरी को भी पिछले दरवाजे से भाजपा वालों ने CM बनाया, क्योंकि उन्हें मालूम है चुनाव नीतीश कुमार के नाम पर हुआ, कहीं न कहीं जनता के साथ धोखा हुआ। PK ने सम्राट चौधरी से किया बड़ा सवाल; बोले- सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम अब उनको बता देना चाहिए कि उन्होंने 10वीं पास कब और कहां से की? अब तो आप राज्य के मुखिया बन गए, अगर नहीं किए तो कोई बात नहीं, गलती हो गई, बात पढ़ाई की नहीं। बिहार के नए CM सम्राट चौधरी पर बोले PK, कहा-चाणक्य, आर्यभट्ट, विक्रमशिला-नालंदा जैसी ज्ञान की भूमि बिहार, उसको चाल, चरित्र, चेहरा की बात करने वाली बीजेपी को पहला सौगात है, जहां के मुख्यमंत्री के बारे में ये नहीं पता कि उन्होंने कितनी पढ़ाई की है, उनपे लगे दाग पर कोई सफाई नहीं दी, ये नई भाजपा है, इसमें ऐसे ही लोगों की चलती है, बिहार में नया चेहरा थोपा है।

कोई टिप्पणी नहीं: