मुंबई : सिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” छूएगा जज़्बात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

मुंबई : सिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” छूएगा जज़्बात

Simran-bagga
मुंबई (अनिल बेदाग) : सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर म्यूज़िक और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग में अपनी अलग पहचान बना रहीं सिमरन बग्गा अब अपने नए म्यूजिक वीडियो 'Saa-E-Yaa' के साथ दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। गोवा की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह रोमांटिक गीत न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि दिल को भी छूने का दावा करता है। खास बात यह है कि सिमरन इस प्रोजेक्ट में सिर्फ लीड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर की भूमिका में भी नजर आएंगी। गाने में उनके साथ अर्पितोष अशोक दिखाई देंगे, जबकि संगीत की कमान अमित मुथरेजा, परिवेश सिंह और सागर लाहौरी की टीम ने संभाली है। गाने की कहानी पहले प्यार, जुदाई और एहसास की उस कशमकश को दिखाती है, जो आज की पीढ़ी के रिश्तों को आईना दिखाती है। सिमरन कहती हैं, “आज के दौर में रोज़ कई गाने आते हैं, लेकिन हमने ऐसी धुन चुनी है जो लोगों के दिलों में बस जाए। पूरी टीम ने इसे बेहद शिद्दत से बनाया है और फाइनल आउटपुट देखकर मैं संतुष्ट हूं।” वह आगे जोड़ती हैं, “समंदर की लहरें सुकून देती हैं, इसलिए गोवा की लोकेशन इस गाने की भावना से पूरी तरह मेल खाती है।” अपने विज़न और जुनून के साथ, सिमरन बग्गा का 'साईया' अब रिलीज़ से पहले ही चर्चा का हिस्सा बन चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: