- सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ ने बताया 'ब्लॉकबस्टर'!
टाइगर श्रॉफ ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “ब्लॉकबस्टर लोडिंग पाजी”🔥❤️
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “ट्रेलर एकदम फैमिली ब्लॉकबस्टर लग रहा है! ❤️ @akshaykumar पाजी @priyadarshan.official @ektarkapoor!! #BhoothBangla का अब और इंतज़ार नहीं हो रहा 🙌”
फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ टीज़र हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है, जो यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और इसे भारी व्यूज मिल रहे हैं। ट्रेलर ने पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं, जो शानदार विजुअल्स, कॉमेडी, पागलपन और हॉरर से भरपूर है। परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों की वापसी इसे एक रोमांचक अनुभव बनाती है, वहीं वामिका गब्बी और अक्षय कुमार की नई जोड़ी भी काफी एक्साइटिंग लग रही है, जो इसे साल की सबसे बड़ी एंटरटेनर बनाती है। केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स भूत बंगला पेश करती है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव शामिल हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं। भूत बंगला के पेड प्रिव्यूज सिनेमाघरों में 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें