सीहोर : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

सीहोर : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण

  • अम्बेडकर भवन में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम, बड़ी संख्या में नागरिक रहे उपस्थित

Ambedkar-statue-sehore
सीहोर। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन में प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान प्रदान कर सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमें बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, भाईचारा और समान अवसरों की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सन्नी महाजन ने कहा कि भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान किया। उनका जीवन सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर शहर के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। शहर के सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका परिषद लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में भी नगर के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जिससे सीहोर शहर को नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, भाजपा महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री नीरज जाटव, उपाध्यक्ष निलेश राठौर, शुभम राठौर, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद दिनेश कुशवाहा, पार्षद संतोष शाक्य, विजेन्द्र परमार, कमलेश राठौर, नरेंद्र राजपूत, लोकेन्द्र वर्मा सहित नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, सभी समाज बंधु एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: