सीहोर का नाम सिद्धपुर तथा हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज का नाम अंबेडकर सेतु रखे जाने को सौंपा ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

सीहोर का नाम सिद्धपुर तथा हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज का नाम अंबेडकर सेतु रखे जाने को सौंपा ज्ञापन

Sehore-name-change
सीहोर। रविवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्थानीय टाऊन हॉल के समीप अंबेडकर उपवन पहुंचकर सीहोर नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने सीहोर नपाध्यक्ष से सीहोर जिला मुख्यालय का नाम परिवर्तित कर सिद्धपुर करने तथा  निर्माणाधीन हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज का नाम अंबेडकर सेतु करने संबंधी प्रस्ताव नगरपालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में पारित कर राज्य सरकार को तत्काल भेजने की मांग की। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर नगर का प्राचीन नाम सिद्धपुर है, जिसे किन्हीं कारणोंवश बदलकर सीहोर कर दिया गया था, जिसे पुनः सिद्धपुर किया जाना चाहिए साथ ही नगर में निर्माणाधीन हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज का नामकरण देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर अंबेडकर सेतु किया जाना चाहिए। इस बारे में सीहोर नगरपालिका को एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को भेजना चाहिए, ताकि इस बारे में आगे की प्रक्रिया प्रारंभ हो सके।


महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें खंडित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव पास कराए सीहोर नपा पंकज शर्मा ने नपाध्यक्ष से मांग की कि केवल महापुरुषों की प्रतिमा लगा देने से ही हमारा दायित्व पूर्ण नहीं हो जाता, बल्कि इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सबकी है, क्योंकि आजकल महापुरुषों की प्रतिमाएं खंडित करने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, इसलिए सीहोर नपा को उनकी सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, गार्ड आदि की व्यवस्था करनी चाहिए, साथ ही उन्होंने इन प्रतिमाओं को खंडित करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने हेतु भी नगरपालिका से एक प्रस्ताव पास कराने की मांग नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर से की है। इस मौके पर डॉ. हर्ष गुप्ता, राजेश रैकवाल, अरुण मालवीय, जय सिंह भारती आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: