- पशु पालकों ने एसपी कलेक्टर को दिया शिकायती पत्र कार्रवाही की मांग
- चोरों का संगठित गिरोह डेरों पर हमला करता है भेड़ों को वाहनों में भरकर ले जाता है

सीहोर। चोरों की गैंग ने रात में कांकर खेड़ा स्थित गाडऱ भेड़-बकरियों के डेरे पर धावा बोल दिया। पिकअप ट्रक लेकर पहुंचे बदमाशों ने दहशत फेलाकर चरवाहों को डरा धमका दिया। हथियार दिखाकर बदमाश डेरे से 40 बड़ी भेड़ों को ट्रक में भरकर ले गए। पीडि़त ग्राम रोडला, तहसील आहोर, जिला जालौर राजस्थान के भेंड मालिक चरवाह विष्णु पिता दीपा देवासी इछावर थाना पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से ही इंकार कर दिया। मंगलवार को राजस्थानी पशु पालक संगठन अध्यक्ष अशोक देवासी भोंगरा ने भेंड पालक को न्याय दिलाने और चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफतार करने की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन दिया। उन्होने बताया कि 17 मई की रात 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने डेरे पर धावा बोला और 40 बड़ी भेड़ों को पिकअप वाहन में भर कर ले गए। विरोध करने पर चरवाह विष्णु के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पिछले एक वर्ष में जिले के अलग अलग क्षेत्रों में भेड़पालक पशुपालकों की 500 भेड़ों की चोरी हो चुकी है। विभिन्न थानों में पशुपालकों द्वारा शिकायतें दी गईं है लेकिन अधिकांश मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। जिससे चोरों अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चोरों का संगठित गिरोह 8-10 लोगों के साथ डेरों पर हमला करता है और भेड़ों को वाहनों में भरकर ले जाता है। यह भेंड़ों के लूटेरे मुख्य मार्ग छोड़कर आउट रास्तों से वाहन निकलते पाए गए है। सीसीटीवी फुटेज में भी एक पिकअप ट्रोला तिरपाल ढका हुआ जाता दिखाई दिया। इसके बावजूद पुलिस द्वारा अब तक न तो कोई गंभीर जांच की गई और न ही एफआईआर दर्ज की गई। फरियादी ने एफआईआर दर्ज करने,संदिग्ध वाहनों एवं गिरोह को पकडऩे सीसीटीवी फुटेज देखने,चोरी हुई लगभग 40 भेड़ों को बरामद कर वापस दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें