सीहोर : रविवार को कथा के समापन पर किया जाएगा प्रसादी का वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 मई 2026

सीहोर : रविवार को कथा के समापन पर किया जाएगा प्रसादी का वितरण

  • पांचवे दिन किया श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन, भगवान को लगाया छप्पन भोग

Bhagwat-katha-sehore
सीहोर। शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवे दिवस गोर्वधन पूजा के साथ छप्पन भोग लगाया गया। इस मौके पर कथा वाचक पंडित रविशंकर तिवारी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के अलावा गिरिराज पूजन और छप्पनी भोग का विस्तार से वर्णन किया। पंडित श्री तिवारी ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि धनवान व्यक्ति वहीं है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं। आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म, अपने भगवान को नहीं मानते हैं। धर्म को जानना चाहते हो तो पहले गीता, भागवत, रामायण पढ़ो। तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जाएगी। ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू कर दी तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। जब हम परमात्मा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहते है तो हमारी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी फिर उन्हीं की हो जाती है।


रविवार को किया जाएगा भागवत कथा का समापन

सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण और माता रुकमणी का मंगल विवाह और रविवार को सुदामा चरित्र का वर्णन और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को अग्रवाल महिला मंडल, भावसार महिला मंडल, सांवरिया सेवा समिति, यजमान जितेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, वरुण शर्मा, राजेश शर्मा, तनिष्क त्यागी, दीपक शर्मा, मनोहर शर्मा, विनोद, सुनील पाराशर, रजत व्यास आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: